Bhim army संस्थापक चंद्रशेखर आजाद रावण की पूरी जीवनी 2022|कैसे बने आजाद समाज पार्टी (ASP) के अध्यक्ष-
Bhim army संस्थापक और आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व अंबेडकरवादी विचारधारा के चंद्रशेखर आजाद रावण का जन्म 3 दिसंबर 1986 को छुटमलपुर के गांव धड़कोली सहारनपुर मैं एक दलित परिवार हुआ था। इनके पिता का नाम गोवर्धन दास है चंद्रशेखर ने अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई कानून से की ! चंद्रशेखर आजाद''आजाद समाज पार्टी, के राष्ट्रीय अध्यक्ष और 'भारत एकता मिशन, भारत के एक दलित सामाजिक संगठन'भीम आर्मी, के संस्थापक है अतः इनका उपनाम ,रावण' है!
चंद्रशेखर आजाद ने कैसे की Bhim army की घोषणा-
चंद्रशेखर ने अपनी शुरुआती पढ़ाई अपने नगर छुटमलपुर एचपी कॉलेज से की थी! 2011 में चंद्रशेखर हायर एजुकेशन के लिए अमेरिका से करना चाहते थे! लेकिन उनके पिता का स्वास्थ्य ठीक ना होने के कारण वह नहीं जा सके! और देहरादून से डीएवी कॉलेज से लॉ की पढ़ाई की! पेशे से एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद ने देखा अन्य समाज के लोगों में दलितों(चमार) के प्रति भेदभाव की भावनाएं है! जो कि उन्होंने अपने कॉलेज टाइम से महसूस की थी! और दलित समाज पर अत्याचार और भेदभाव होते देख चंद्रशेखर ने 2011 में अपने ही गांव के कुछ युवकों के साथ मिलकर 'भीम आर्मी, (भारत एकता मिशन) बनाई और देखते ही देखते भीम आर्मी, दलित युवाओं का एक पसंदीदा गठन बन गया।
चंद्रशेखर आजाद ने 2015 में अपने कुछ साथियो के साथ मिलकर अपने ही गांव में 'द ग्रेट चमार, का बोर्ड लगाया! और तभी पहली बार चंद्रशेखर सुर्खियों में आए. इस बोर्ड को लेकर दलितों और ठाकुरों में तनाव पैदा हो गया! और यह बोर्ड हटाने की मांग रखी गई! लेकिन अपने हौसले और उनकी भीम आर्मी की एकता के आगे सभी राजनीतिक दलों ने घुटने टेक दिए! यह बोर्ड आज उनके गांव में मौजूद है।
2017 में कैसे प्रकाशित हुआ भीम आर्मी का नाम-
Time magazine 2021 की लिस्ट में चंद्रशेखर आजाद का नाम-
चंद्रशेखर आजाद ने 2020 में बनाई थी आजाद समाज पार्टी(ASP)-
चंद्रशेखर आजाद से जुड़े कुछ रोचक तथ्य-
- 'भीम आर्मी, की स्थापना का श्रेय छुटमलपुर निवासी एक दलित चिंतक सतीश कुमार को बताया जाता है जबकि भीम आर्मी को उदय करने का श्रेय चंद्रशेखर आजाद को जाता है।
- 'रावण, नाम के बारे में चंद्रशेखर का कहना है! यह हमारा पर्सनल नाम है और वैसे भी व्यक्तिगत नाम कुछ नहीं होता उसका काम सब कुछ होता है। हालांकि बाद में उन्होंने अपने नाम से 'रावण, हटा लिया था
- 2020 के बुलंदशहर के उपचुनाव में आजाद समाज पार्टी (एसपी) को 13,530 वोट मिले थे! और तीसरे नंबर पर रही।
- जिला पंचायत के चुनाव में भी आजाद समाज पार्टी, पार्टी के कई सदस्यों की जीत हुई थी।
- 2019 में हुए NRC व CAA के विरोध प्रदर्शन में सक्रिय रहे और दिल्ली के जामा मस्जिद पर प्रदर्शन में शामिल हुए जिसके बाद चंद्रशेखर को गिरफ्तार किया गया था।
- हाथरस सामूहिक बलात्कार मामले के विरोध में प्रदर्शन करने पर चंद्रशेखर और भीम आर्मी के कुछ सदस्यों को गिरफ्तार किया गया था।
- चंद्रशेखर की एक गर्लफ्रेंड भी है! जो कि सहारनपुर में रहती है 2017 के जातीय संघर्ष के दौरान गर्लफ्रेंड ही 12 हजार के इनामी चंद्रशेखर की गिरफ्तारी का कारण बनी थी
- कांग्रेश उपाध्यक्ष प्रियंका गांधी चंद्रशेखर से उनकी तबीयत पूछने के लिए मेरठ के हॉस्पिटल तक आई थी।
- चंद्रशेखर का मानना है की उत्तर प्रदेश की सत्ता में आने के बाद संविधान को लागू करके गरीबों का भला करना चाहते हैं।
- 2022 के उत्तर प्रदेश चुनाव में ' आजाद समाज पार्टी, एक बहुत बड़ी पार्टी के रूप है उभर कर सामने आई।