Round 2 hell(YouTube channel) bio-
भारत के प्रसिद्ध कॉमेडी YouTube चैनलो में से एक Round2hell लोगों द्वारा खूब पसंद किया जाने वाला YouTube channel बन गया है। Round2hell एक भारतीय यूट्यूब चैनल हैं जोकि भारत के टॉप 5 YouTube चैनलों में आता है जिसके मुख्य सदस्य जैन सैफी, वसीम अहमद, नाजिम अहमद हैं। Round2hell चैनल की वीडियो देखकर कोई हंसे ना ऐसा हो ही नहीं सकता। अपनी हर वीडियो को एक नए topic पर लाना उसे बेहतर तरीके से प्रस्तुत करना और एक मैसेज वीडियो के माध्यम से लोगों तक पहुंचाना यही इनकी काबिलियत का राज है। इस channel की लोकप्रियता का अंदाज़ा इसके बढ़ते हुए सब्सक्राइबर्स से लगाया जा सकता है। 2022 तक YouTube पर इसके 25.2 मिलियन (2 करोड़ 52 लाख) सब्सक्राइबर्स हैं।
(round2hell )
चैनल का नाम: Round2hell
कलाकार: जैन सैफी,वसीम अहमद नाजिम अहमद
पहली वीडियो: पगली कैप्शन(2016)
सब्सक्राइबर्स: 25.2 मिलियन (2022 तक)
अपलोड वीडियो: 67
हिट वीडियो: अल्लादीन, ज़ोंबी,1959
नेटवर्थ: 8 मिलियन डॉलर (लगभग 57 करोड)
सोशल मीडिया:
round2hell की शुरुआत कैसे हुई
Round2hell आज के समय का यूट्यूब और सोशल मीडिया पर ज्यादा पसंद किया जाने यूट्यूब चैनल हैं। जिस को कामयाब बनाने का श्रेय इस टीम के मेंबर जैन सैफी,वसीम अहमद और नदीम अहमद को है। Zayn,wasim और Nazim तीनों एक ही शहर(मुरादाबाद) के एक छोटे से गांव में रहते थे। और तीनों की बचपन से ही गहरी दोस्ती थी नाजिम अहमद जिनको बचपन से फुटबॉल खेलने का शौक था और वह social media पर भी काफी active रहते थे और अपने फुटबॉल टिप्स यूट्यूब पर share करते थे फुटबॉल से related वीडियो अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड करते थे। और उस पर ज्यादा views ना आने के कारण उसे बंद कर दिया Nazim ने देखा कि लोग कॉमेडी वीडियो देखना काफी पसंद कर रहे हैं। तभी नाजिम ने अपने दोनों दोस्तों को कॉमेडी वीडियो करने की सलाह दी और शुरुआत में 10 से 12 वीडियो अपलोड कर दी जिस पर कोई ख़ास सफलता नज़र नहीं आयी।शुरुआत की एक वीडियो में 120 views देख कर तीनों दोस्त काफी खुश हुए। और अपने कंटेंट को और बेहतर बनाने के लिए तीनों दोस्तों ने मिलकर एक DSLR कैमरा भी खरीदा।
Round2hell चैनल को क्यों बंद करना चाहते थे?
शुरुआत में मिलती असफलता से तीनों दोस्त काफी निराश हुए। और लोगों के ताने अलग से सुनने को मिल रहे थे और तीनों निराश होकर इस चैनल को बंद करना चाहते थे। लेकिन एक वीडियो से मिली सफलता से इन्हें हिम्मत मिली।
इस चैनल की पहली वीडियो पगली कैप्शन के नाम से 6 नवंबर 2016 को अपलोड की गई। जिसे फेसबुक पेज पर भी upload किया गया जोकि इस चैनल की पहली वायरल वीडियो थी। और 31 मार्च के बाद जिओ सिम बंद होने की अफ़वाह खबरों में आई जिसको इनके द्वारा कॉमेडी अंदाज़ में प्रस्तुत क्या गया। इस वीडियो के viral होने के बाद तीनों दोस्तों ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और एक के बाद एक जबरदस्त वीडियो अपलोड किए।
Round2hell नाम कैसे रखा और इसका meaning-
सोशल मीडिया के हर प्लेटफार्म पर अपना नाम बनाने वाला चैनल round2hell एक प्रसिद्ध नाम बन गया है। इस चैनल के मुख्य डायरेक्टर जैन सैफी एक interview में बताते हैं कि जब हम गाड़ी मै जा रहे तभी वहां से हमे एक नाम याद आया round2hell और यही यूट्यूब channel का नाम रख दिया। Round2hell का कोई खास meaning नहीं है जैन सैफी एक इंटरव्यू में कहते हैं-ये नाम हमें अच्छा लगा और ये हमारे चैनल के हिसाब से हमें सही लगा।
Round2hell के कुछ facts के बारे में जाने-
- round2hell की सबसे पॉपुलर वीडियो अल्लादीन, है जिसने 6 महीने में 30 मिलियन से व्यूज पाए।
- YouTube पर round2hell का एक अलग से व्लोग अकाउंट भी है। जिसपर करीब 2.6 मिलीयन सब्सक्राइबर्स है
- Round2hell ने सिर्फ यूट्यूब ही नहीं बल्कि सोशल मीडिया के पर हर जगह लोकप्रियता हासिल की।
- आज Round2hell 2 से 3 महीने में एक वीडियो अपलोड करता हैं। जोकि आते ही ट्रेंडिंग में चल जाती है।
- Round2hell ने अब तक कुल 67 वीडियो अपलोड किये। जिन्हें अब तक 2.5 बिलियन वियूज़ मिले।
- Round2hell को यूट्यूब की तरफ से दो सिल्वर बटन(2017) एक डायमंड बटन(2020) हासिल किए।
- इन्होंने round2hell चैनल की पहली कमाई गरीबों में दान की।
- Round 2 hell चैनल पर अब तक 67 वीडियो अपलोड की जा चुकी है। जिनपर करीब 2.3 बिलियन व्यूज आ चुके हैं।